जन समस्याओं का समयबद्ध निदान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थीलोहाराघाट में उप तहसील का किया शुभारम्भ

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों की विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निदान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि समस्याओं का निदान लोगों के घर-द्वार के समीप हो। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यार-कनैता में उप तहसील लोहारघाट का शुभारम्भ करने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रथम शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी और सभी के सुखमय जीवन की कामना की।
विधायक ने कहा कि लोहारघाट उप तहसील के आरम्भ होने से क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोह, सौर, क्यार कनैता, मलौण, जयनगर, भिंयूखरी व लग सहित अन्य गांव के लगभग 12 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि उप तहसील के शुरू होने से जहां लोगों को राजस्व कार्यों में सहायता मिलेगी वहीं उनके समय की बचत भी होगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दूर दराज क्षेत्र में उप तहसील खोलने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राजस्व सम्बन्धी कार्यों में लोगों का काफी समय लगता है। प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि राजस्व से सम्बन्धित लोगों के विभिन्न कार्य घर-द्वारा पर भी पूर्ण हो सके। इसके लिए राजस्व अदालत आरम्भ की गई है। यहां लोगों के विभिन्न राजस्व कार्य पूर्ण हो रहे हैं।  
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में किसानों व पशुपालकों की आय में बढ़ौतरी के लिए सकारात्मक पहल की है। उन्होंने कहा कि किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए गेहूं, मक्की व हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 45 रुपए से बढ़ाकर 51 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस के दूध के मूल्य को 55 रुपए से बढ़ाकर 61 रुपए प्रति लीटर किया गया है। इससे किसान एवं पशुपालक व्यापक तौर पर लाभान्वित होंगे।
संजय अवस्थी ने कहा कि इस वर्ष आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में आपदा के प्रभावितों के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया गया था। प्रभावितों को दी जाने वाली राहत के अंतर्गत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी लिए गए यह सभी निर्णय सराहनीय है।
विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत भिंयूखरी के गांव सनोग व कुसरी के लिए पेयजल व सिंचाई योजनाएं स्वीकृत करवा दी गई है।
उन्होंने कहा कि लदाघाट से सूण मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 8.04 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसका कार्य शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाबल-मनलोगकलां-कूकू और सरयाल से जयनगर मार्ग के पुनः निर्माण के लिए लगभग 31 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जा चुकी है।
उन्होंने भिंयूखरी स्कूल में दो कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर ज़िला परिषद नालागढ़ की उपाध्यक्ष कमलेश कंवर, ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधान रघुराज पराशर, ग्राम पंचायत भिंयूखरी की प्रधान राम प्यारी, ग्राम पंचायत मलौण की प्रधान गोदावरी, ग्राम पंचायत क्यार कनैता की उप प्रधान नीलम ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सतीश शर्मा, रमेश ठाकुर, जगन्नाथ शर्मा, बीडीसी सदस्य गीता राम, तहसीलदार नालागढ़ हुसन चन्द चौधरी, नायब तहसीलदार लोहारघाट मदन कौशिक, नायब तहसीलदार रामशहर राजेन्द्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

4 thoughts on “जन समस्याओं का समयबद्ध निदान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थीलोहाराघाट में उप तहसील का किया शुभारम्भ

  1. Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my previous room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Pretty sure he will have a good read. Thank you for sharing!

  2. Hey just wanted to give you a quick heads up. The text in your post seem to be running off the screen in Internet explorer. I’m not sure if this is a formatting issue or something to do with internet browser compatibility but I figured I’d post to let you know. The style and design look great though! Hope you get the issue solved soon. Many thanks

  3. Today, I went to the beach with my children. I found a sea shell and gave it to my 4 year old daughter and said “You can hear the ocean if you put this to your ear.” She placed the shell to her ear and screamed. There was a hermit crab inside and it pinched her ear. She never wants to go back! LoL I know this is totally off topic but I had to tell someone!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *