डॉ. शांडिल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास के प्रबंधों की समीक्षा की
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर सोलन विधानसभा क्षेत्र के अपने प्रस्तावित प्रवास में कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग व सायरी में करोड़ों रुपए की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
डॉ. शांडिल आज मुख्यमंत्री के सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास के दृष्टिगत ममलीग में ज़िला प्रशासन व स्थानीय जन के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोक निर्माण, जल शक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, विद्युत बोर्ड सहित अन्य विभागों को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. शांडिल ने कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपए के लोकार्पण एवं शिलान्यास से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन विकास कार्यों के आरम्भ होने से लोगों के जीवन को अधिक सरल बनाने में सहायता मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित प्रवास के दौरान ममलीग में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सायरी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन तथा वन विश्राम गृह सायरीघाट का लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ममलीग में निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन, ग्राम पंचायत ममलीग के कायसु में सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास तथा ग्राम पंचायत ममलीग के गांव बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ भी किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी के भवन तथा प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरि चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता ठाकुर, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान चम्पा देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, सेवानिवृत कर्नल संजय शांडिल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, कांग्रेस पार्टी की संधीरा सीनू सिंह व ओम प्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर, ग्राम पंचायत सायरी के पूर्व प्रधान राम रत्न, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी पदमा, वन मंडलाधिकारी सोलन एच.के. गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।


Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my previous room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Pretty sure he will have a good read. Thank you for sharing!
Does your blog have a contact page? I’m having problems locating it but, I’d like to send you an email. I’ve got some suggestions for your blog you might be interested in hearing. Either way, great website and I look forward to seeing it develop over time.