राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के कार्यान्वयन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 15 नवम्बर, 2025 से चिट्टा को जड़ से समाप्त करने के लिए निर्णायक मुहिम आरम्भ की जा रही है। इस मुहिम में सभी नागरिकों तथा विभागों का सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही चिट्टे जैसे नशे पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने तथा दीर्घ अवधि तक इसके सकारात्मक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक समितियां गठित करने के निर्देश दिए।
मनमोहन शर्मा आज यहां चिट्टे के विरूद्ध 15 नवंबर, 2025 से कार्यान्वित किए जाने वाले अभियान की तैयारियों के विषय में ज़िला स्तर के अधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस आंदोलन में ज़िला के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में ज़िला के समस्त सरकारी विभाग, गैर सरकारी संस्थाएं, पंचायती राज संस्थाएं, समस्त शैक्षणिक संस्थान, स्वयं सहायता समूह, युवा वर्ग और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के अतिरिक्त पेंशनर्स संघ के सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ 15 नवम्बर, 2025 से आरम्भ होने वाला यह अभियान आगामी तीन माह तक चलेगा। यह चिट्टा के खिलाफ प्रदेश सरकार की निर्णायक लड़ाई होगी।
चिट्टा के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ताकि ज़िला से चिट्टे का समूल नाश सुनिश्चित किया जा सका।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी उपस्थित थे। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुडे़े।

3 thoughts on “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के कार्यान्वयन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित

  1. I was very happy to seek out this internet-site.I needed to thanks in your time for this glorious read!! I undoubtedly having fun with each little little bit of it and I have you bookmarked to take a look at new stuff you weblog post.

  2. Hello this is kind of of off topic but I was wanting to know if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding experience so I wanted to get guidance from someone with experience. Any help would be greatly appreciated!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *