26-12-2025 मामले में संलिप्त एक आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार

UPDATE IN THE ABOVE CASE

इस अभियोग में दिनांक 26-12-2025 को मामले में संलिप्त एक आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अभियोग के आगामी अन्वेषण एवं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि उक्त चोरी के मामले में आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था। जिस पर पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम द्वारा तत्परता से आरोपी की तलाश की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी अनूप पुंडीर पुत्र श्री ईशाम सिंह, निवासी जागृति विहार, तहसील व जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को आज दिनांक 05-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियोग की जाँच के दौरान यह पाया गया कि उक्त आरोपी रिलायंस जियो टावर कंपनी, अर्की में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था, जिसे कंपनी द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी समाप्त होने के पश्चात आरोपी अपने घर मेरठ, उत्तर प्रदेश चला गया था। दिनांक 08-12-2025 को आरोपी अपने भाई के साथ मेरठ से अर्की पहुँचा तथा दोनों ने मिलकर कंपनी की साइट से तीन बैटरियाँ (Coslight 100 AH) एवं दो रेक्टिफायर चोरी कर लिए। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *