राज्य अनुसूचित जाति आयोग के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित…

 हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के ज़िला सोलन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। इस बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों को 11 फरवरी, 2026 तक अपने-अपने विभाग से गत तीन वर्षाे की अनुसूचित जाति योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को नगर निगम के सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में आशा कार्यकता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी तथा स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को स्वयं आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंधित लंबित शिकायतों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.ओ.ए. एक्ट के तहत गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के लिए जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, ज़िला उद्योग के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *