सीबीएसई मामले पर बिफरा हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ…

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की एक बैठक सुबाथू स्कूल में आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 100 प्रवक्ताओं ने भाग लिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जयलाल जलपाईक ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न लागू किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का विरोध करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि बिना पर्याप्त संसाधनों, ढांचे और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के सीबीएसई पैटर्न को लागू करना व्यावहारिक नहीं है और इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय को लेकर राज्य मुख्य सलाहकार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षकों और विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किए बिना कोई भी निर्णय लिया जाता है तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला सोलन के सभी विद्यालयों के प्रवक्ता एकजुट हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

One thought on “सीबीएसई मामले पर बिफरा हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ…

  1. Nice post. I was checking continuously this blog and I’m impressed! Very useful information specially the last part 🙂 I care for such information much. I was seeking this certain information for a long time. Thank you and good luck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *