प्री प्राइमरी शिक्षकों हेतु पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ…………..
धर्मपाल चन्देल
धर्मपूर । दिनांक 2 मार्च 2026 को ब्लॉक धर्मपुर में प्री प्राइमरी शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम में शिक्षा खंड धर्मपुर के विभिन्न पाठशालाओं से 63 शिक्षकों ने भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सरला भाटिया द्वारा की गई ।


