उप मुख्यमंत्री 22 मार्च को सोलन ज़िला के प्रवास पर
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च, 2026 को सोलन ज़िला के नालागढ़ एवं दून उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं।
मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च, 2026 को प्रातः 10.00 बजे बद्दी के हनुमान चौक में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्तरीय विश्व जल दिवस-2026’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उप मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर 02.30 बजे नालागढ़ के पीर स्थान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परिसर की आधारशिला रखेंगे।
मुकेश अग्निहोत्री इसी दिन सांय 03.30 बजे नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मलपुर में ट्यूबवेलों का शिलान्यास करेंगे।

