भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का मंडी आगमन—कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
6-7 अप्रैल को प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर तैयारियां तेज—डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने दी विस्तृत जानकारी
मंडी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह के मंडी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन और समर्पण व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने श्री सौदान सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगामी 6 और 7 अप्रैल को आयोजित होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों से भी अवगत करवाया।
इस दौरान चर्चा में संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। कार्यसमिति बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
श्री सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत और अनुशासित संगठन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा प्रदेश में पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी प्रदेश कार्यसमिति बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी तथा भाजपा हिमाचल प्रदेश में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Hello there! Quick question that’s entirely off topic. Do you know how to make your site mobile friendly? My web site looks weird when browsing from my iphone. I’m trying to find a template or plugin that might be able to fix this issue. If you have any recommendations, please share. Many thanks!
Only wanna comment on few general things, The website design is perfect, the subject matter is rattling great : D.