पंचायत समिति कण्डाघाट के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन की पंचायत समिति कण्डाघाट के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति कण्डाघाट के छावशा, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, तुन्दल, वार्ड नम्बर 2 अनुसूचित जाति, बीशा, वार्ड नम्बर 3 अनुसूचित जाति, बांजणी, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, चायल, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, धंगील, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, हिन्नर, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति महिला, क्वारग, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, सिरीनगर, वार्ड नम्बर 9 महिला, देलगी, वार्ड नम्बर 10 महिला, कोट, वार्ड नम्बर 11 महिला, ममलीग, वार्ड नम्बर 12 महिला, सतड़ोल, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, सायरी, वार्ड नम्बर 14 अनारक्षित तथा कनैर, वार्ड नम्बर 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

One thought on “पंचायत समिति कण्डाघाट के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *