सोलन जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा 11वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिताआयोजन
सोलन जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा दिनांक 03.04.2026 से 05.04.2026 तक स्थान कैथलीघाट महालक्ष्मी फर्नीचर के समीप 11वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता, 2026 का आयोजन हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया। इसमें .22 राइफल 50 मीटर, .22 पिस्टल 50 व 25 मीटर, .32 सेन्टर फायर पिस्टल 25 मीटर और ट्रैप शूटिंग (12 बोर) की प्रतियोगिताएँ हुईं। 10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल प्रतियोगिताएँ इसी अवधि में श्री बालाजी गनफायर शूटिंग अकेडमी नजदीक छावनी रेस्टोरेंट बायपास रोड सोलन में आयोजित हुईं।
- 10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल प्रतियोगिता में कुल 190
- .22 राइफल 50 मीटर प्रतियोगिता में कुल 118
- .22 पिस्टल 50 व 25 मीटर, .32 सेन्टर फायर पिस्टल 25 मीटर में कुल 86
- ट्रैप शूटिंग (12 बोर) में कुल 67 शूटर प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विजेताओं को मुख्य अतिथि (हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष) श्री सूरत सिंह ठाकुर द्वारा मेडल दिए गए। इस उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव श्री ईश्वर रोहाल ने हिमाचल में हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी साँझा करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी और इवेंट के सफल आयोजन हेतु जिला एसोसिएशन को भी बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसी स्थान पर राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसकी शीघ्र ही तिथि तय की जाएगी।
विजेताओं को पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम में जिला एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र ठाकुर, ने उपस्थित प्रतिभागियों, अभिभावकों, राज्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों श्री सूरत सिंह ठाकुर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ईश्वर रोहाल (महासचिव) और राजीव सूद (कोषाध्यक्ष) व इस इवेंट के सफल आयोजन हेतु श्री अनिल प्रकाश (ISSF JUDGE) चीफ रेंज ऑफिसर, श्री विक्रम चंदेल (उपाध्यक्ष SDRA), श्री योगेंद्र वर्मा (कोषाध्यक्ष SDRA), विकास शर्मा (organising secretary), के सहयोग और श्री विनय गौतम (रेंज ऑफिसर – 10 मीटर इवेंट), तथा कु. मेघा चंदेल, अखिल ठाकुर, राजन चंदेल, आशीष कुमार, दिनेश शर्मा द्वारा बतौर टेक्निकल ऑफिसियल निभाई गई जिम्मेदारी के लिए उनका आभार प्रकट किया गया। इस प्रतियोगिता में (सेवानिवृत्त सूबेदार) श्री रविंदर प्रकाश, स्टेट शूटिंग कोच युवा सेवा एंव खेल विभाग, हि.प्र. द्वारा दी गई तकनीकी मार्गदर्शन शूटर्स को कोचिंग व सम्बन्धित सेवाओं के लिये उनका विशेषकर धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस तीन दिवसीय इवेंट के दौरान 17 इच्छुक व्यक्तियों को विभिन्न हथियारों को चलाने, सुरक्षित रखने, सम्भालने हेतु प्रशिक्षण व सम्बन्धित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

