जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की बैठक में ग्राहक पंचायत के पदाधिकारीयों ने रखा ग्राहकों का पक्ष

सोलन में आज खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण की एक अहम बैठक उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें कमीशनर नगर निगम सोलन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन, सी. एम. ओ. सोलन, अतिरिक्त कमीशनर खाद्य सुरक्षा एवं ज़िला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे l जिला प्रशासन के निमंत्रण पर ग्राहकों का पक्ष रखने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रान्त अध्यक्ष अनिल वर्मा और प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रमुख वेनी प्रसाद तंवर इस बैठक में उपस्थित रहे l बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाये जाने हेतू योजना बनाई गयी l बैठक का संचालन सहायक कमीशनर खाद्य सुरक्षा ने किया l उन्होंने खाद्य पदार्थो की लाइसेंस व्यवस्था से संबन्धित कानून के भिन्न भिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी l ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने भी चर्चा में भाग लेते हुए अपने सुझाव दिए l ग्राहक पंचायत ने खाद्य पदार्थो में मिलावट की जाँच हेतू हिमाचल प्रदेश में और अधिक प्रयोगशालाएं खोलने की आवश्यकता पर बल दिया l ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधियों ने कहा कि मिलावटखोरी से निपटने के लिए व्यापक जन जागरण अभियान की आवश्यकता है और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एक जागरूक ग्राहक संगठन होने के नाते यह कार्य पहले से ही कर रही है l मंच संचालक ने मिलावट खोरी के विषय पर सोलन जिला में ग्राहकों को जागरूक करने हेतू ग्राहक पंचायत के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की l कार्यक्रम का समापन करते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने भी अपने विचार रखे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *