जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने जनगणना-2027 के लिए ज़िला सोलन में नियुक्त 38 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी फील्ड ट्रेनर इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह समझें ताकि जनगणना करने में कोई कठिनाई न आए।
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने ज़िला वासियों से आग्रह किया कि वह जनगणना अधिकारी को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग करें, ताकि जनगणना कार्य को स्टीक रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है। इसमें व्यक्ति वेब पोर्टल www.census.gov.in@se के माध्यम से अपनी जानकारी प्रस्तुत कर सकते है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के मास्टर ट्रेनर डॉ. नरेश तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन की रूपा कैथ द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं नोडल अधिकारी जनगणना राहुल जैन, ज़िला मुख्यालय सोलन से जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग और प्रियंका भारद्वाज उपस्थित रहे।

3 thoughts on “जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

  1. I have read a few just right stuff here. Definitely price bookmarking for revisiting. I wonder how much effort you set to make such a fantastic informative website.

  2. Thank you for all of the hard work on this blog. Kate delights in working on internet research and it’s really simple to grasp why. Many of us learn all concerning the powerful mode you convey sensible tips and tricks by means of this web blog and strongly encourage response from other people on that topic and my simple princess is in fact learning so much. Enjoy the remaining portion of the year. You’re performing a splendid job.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *