आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सोलन में सुलझाए गए 3080 मामले ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल ने की अध्यक्षता

सोलन ज़िला के विभिन्न न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से 3080 मामले सुलझाए गए। यह जानकारी आज यहां ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।
उन्होंने कहा कि इन मामलों में कुल समझौता राशि 03 करोड़ 98 लाख 78 हजार 301 रुपए रही।
सचिव ने कहा कि इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत ज़िला मुख्यालय सोलन सहित नालागढ़, कसौली, अर्की तथा कण्डाघाट न्यायालयों में आयोजित की गई। कुल 15 लोक अदालत बैंच गठित की गई।
प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि इस अवसर पर कुल 5691 मामलो को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठकों तथा लोक अदालत की विभिन्न बैंच के समक्ष रखा गया। इनमें से 3080 मामले विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए गए।
उन्होंने कहा कि इन मामलों में विभिन्न बैंच के समक्ष 4955 वाहन चालान के मामले भी प्रस्तुत किए गए। इनमें से 2665 मामलों का निपटारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *