विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत पंचायत राज निर्वाचन-2026 के तहत कुल 584 नामांकन प्राप्त
विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत पंचायत राज निर्वाचन-2026 के तहत कुल 584 नामांकन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी आज यहां खण्ड विकास अधिकारी ओ.पी. शर्मा ने दी।
ओ.पी. शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत ज़िला परिषद के दो वार्ड के लिए 19, बीडीसी सदस्यों के लिए 56, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 142, उप प्रधान के लिए 147 तथा वार्ड सदस्य के लिए 220 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि के पहले दिन 07 मई, 2026 को कण्डाघाट विकास खण्ड के तहत कुल 117 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 08, बीडीसी सदस्य के लिए 13, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 35, उप प्रधान के लिए 29 तथा वार्ड सदस्य के लिए 32 नामांकन प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि के दूसरे दिन 08 मई, 2026 को कण्डाघाट विकास खण्ड के तहत कुल 153 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 04, बीडीसी सदस्य के लिए 15, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 33, उप प्रधान के लिए 39 तथा वार्ड सदस्य के लिए 62 नामांकन प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 11 मई, 2026 को कण्डाघाट विकास खण्ड के तहत कुल 314 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 07, बीडीसी सदस्य के लिए 28, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 74, उप प्रधान के लिए 79 तथा वार्ड सदस्य के लिए 126 नामांकन प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग एवं ज़िला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया गया।

