नगर निकाय चुनावों में भाजपा का परचम, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश : डॉ. राजीव बिंदल
25 में से 18 नगर परिषदों और 12 नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत, कांग्रेस का सफाया शुरू : बिंदल
2027 में हिमाचल से कांग्रेस सरकार की विदाई तय : डॉ. बिंदल
सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों के क्षेत्रों में भाजपा की जीत ने कांग्रेस की पोल खोली : भाजपा
शहरी हिमाचल ने कांग्रेस सरकार को नकारा, भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश : डॉ. राजीव बिंदल
शिमला, 17 मई 2026
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में संपन्न नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम स्पष्ट संकेत हैं कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना जनादेश दे दिया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कुल 25 नगर परिषदों में से 18 नगर परिषदों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बहुमत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं 22 नगर पंचायतों में से 12 नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल चुनावी जीत नहीं बल्कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से और असंतोष का प्रतिबिंब हैं।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले की तीनों नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। कांगड़ा, महासू, सोलन, ऊना और सुंदरनगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। महासू जिले की दोनों नगर परिषदों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे जबकि पांच नगर पंचायतों में से दो में भाजपा ने जीत दर्ज की। ऊना जिले में दोनों नगर परिषदों और चारों नगर पंचायतों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। सोलन जिले की दोनों नगर परिषदों और दोनों नगर पंचायतों में भाजपा ने कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस मंत्रियों एवं विधायकों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि जनता कांग्रेस सरकार की नाकामियों से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को केवल आर्थिक संकट, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था दी है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यदि कोई सबसे निकम्मी और विफल सरकार साबित हुई है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है। जनता ने अब मन बना लिया है कि कांग्रेस को सत्ता से पूरी तरह उखाड़ फेंकना है। नगर निकाय चुनावों के परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल ट्रेलर है, आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित करेगी।
डॉ. बिंदल ने शहरी क्षेत्रों की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, पार्टी उस विश्वास को और मजबूत करेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को भी इस ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई दी और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने यह शानदार सफलता हासिल की है।


I consider something truly special in this website .
My coder is trying to convince me to move to .net from PHP. I have always disliked the idea because of the costs. But he’s tryiong none the less. I’ve been using WordPress on several websites for about a year and am nervous about switching to another platform. I have heard great things about blogengine.net. Is there a way I can transfer all my wordpress posts into it? Any help would be really appreciated!
A formidable share, I just given this onto a colleague who was doing a bit evaluation on this. And he in reality purchased me breakfast as a result of I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the deal with! But yeah Thnkx for spending the time to debate this, I really feel strongly about it and love reading extra on this topic. If doable, as you develop into experience, would you thoughts updating your blog with extra details? It is highly useful for me. Massive thumb up for this weblog submit!