स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा15 जून, 2026 तक दर्ज की जा सकती है जानकारी

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां स्व गणना विकल्प का शुभारम्भ करते हुए सोलन ज़िला के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस माध्यम से ऑनलाईन सही जानकारी प्रस्तुत कर जनगणना महा अभियान में भागीदार बनें।
मनमोहन शर्मा ने आज स्व गणना के माध्यम से ऑनलाईन अपना डाटा प्रस्तुत किया।
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि जनगणना निदेशालय द्वारा प्रस्तुत स्व गणना विकल्प एक ऑनलाईन माध्यम है। इसके माध्यम से सभी नागरिक प्रथम जून से 15 जून, 2026 तक स्व गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि उपरोक्त पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्व गणना के उपरांत 11 नम्बर का आईडी नम्बर मिलेगा। इस 11 अंक के स्व गणना आई नम्बर को नागरिकों को उन जनगणना कर्मियों को बताना होगा जो घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण 16 जून, 2026 से 15 जुलाई, 2026 के मध्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आईडी नम्बर के माध्यम से स्व गणना के दौरान पोर्टल पर अंकित जानकारी जनगणना कर्मी के मोबाइल ऐप पर दिख जाएगी। इससे नागरिक और जनगणना कर्मी को सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में की जा रही है।
उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि स्व गणना विकल्प का समुचित उपयोग करें और जनगणना कर्मी को भी सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। यह आंकड़े देश-प्रदेश तथा ज़िला के भावी नीति निर्धारण में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी स्व गणना विकल्प के माध्यम से ऑनलाईन जानकारी प्रस्तुत की।

4 thoughts on “स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा15 जून, 2026 तक दर्ज की जा सकती है जानकारी

  1. Hello! I know this is somewhat off topic but I was wondering which blog platform are you using for this website? I’m getting tired of WordPress because I’ve had issues with hackers and I’m looking at alternatives for another platform. I would be fantastic if you could point me in the direction of a good platform.

  2. I just could not depart your web site before suggesting that I really loved the usual info a person supply for your guests? Is gonna be back continuously in order to inspect new posts

  3. The very crux of your writing whilst appearing reasonable originally, did not really work perfectly with me personally after some time. Someplace within the sentences you actually managed to make me a believer but only for a while. I nevertheless have got a problem with your leaps in assumptions and you might do nicely to help fill in all those breaks. When you actually can accomplish that, I could undoubtedly end up being fascinated.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *