हिमट्रेक 2026 में एनसीसी कैडेट्स को मिल रहा रोमांच, शिक्षा और सांस्कृतिक समागम का अनूठा अनुभव

हिमट्रेक 2026 के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स को रोमांच, शारीरिक फिटनेस, अनुभवात्मक शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का समृद्ध अनुभव प्राप्त हो रहा है।
15 जून की शुरुआत ज़ुम्बा और योग सत्र से हुई, जिसने कैडेट्स को दिनभर की गतिविधियों के लिए ऊर्जा प्रदान की। इसके बाद ग्रुप ए (शिमला ग्रुप, राजस्थान एवं उत्तराखंड निदेशालय) ने तारा देवी ट्रेक किया तथा साइंस म्यूज़ियम का भ्रमण कर वैज्ञानिक जानकारियाँ प्राप्त कीं।
वहीं ग्रुप बी (एमपी एवं सीजी, जेके एंड एल तथा पंजाब-हरियाणा ग्रुप) ने वकना ट्रेक किया, जहाँ ट्रेजर हंट और टीम-बिल्डिंग गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व, सहयोग और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा मिला।
संध्या सत्र में 1 एचपी गर्ल्स बटालियन सोलन की एसयूओ परिनीता ने आरडीसी और रूस में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अपने अनुभव साझा कर कैडेट्स को प्रेरित किया।

16 जून को दोनों समूहों ने ट्रेकिंग रूट बदले, जिससे सभी कैडेट्स को दोनों ट्रेक मार्गों का अनुभव मिला। दिन का समापन इंटर-डायरेक्टरेट ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसमें कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया।
हिमट्रेक 2026 कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हो रहा है, जो उन्हें अविस्मरणीय अनुभव और सीख प्रदान कर रहा है।

4 thoughts on “हिमट्रेक 2026 में एनसीसी कैडेट्स को मिल रहा रोमांच, शिक्षा और सांस्कृतिक समागम का अनूठा अनुभव

  1. I have been browsing on-line greater than 3 hours these days, yet I never found any interesting article like yours. It’s lovely price sufficient for me. Personally, if all site owners and bloggers made excellent content as you did, the internet can be much more helpful than ever before.

  2. I simply couldn’t leave your web site before suggesting that I really loved the usual info an individual provide for your visitors? Is going to be back often to inspect new posts.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *