राजकीय उच्च विद्यालय नाया के विद्यार्थियों ने नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

विश्व नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च विद्यालय नाया जिला सिरमौर में नशा उन्मूलन अभियान पख्वाड़ा मनाया जा रहा है l नशा उन्मूलन पख़वाड़े के अंतर्गत 17 से 26 जून तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए l जिसमें भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, चित्रकला, कविता वाचन जैसे अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए l आज प्रातः विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में एक नशे के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली l विद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थी एवं अध्यापक एकत्र हुए l विद्यार्थी हाथ में बैनर और नारे लिखे पोस्टर्स लेकर नारे लगाते हुए नाया गाँव के मैदान और गलियों में रैली निकालते हुए निकले l इस रैली का उद्देश्य आम जनमानस को नशे से दूर रहने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नशा उन्मूलन में जन सहभागिता बढ़ाना था l रैली का समापन विद्यालय प्रांगण में किया गया जहां विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट्स भी दी गयी l कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के मुख्यध्यापक अनिल वर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा हमारे समाज और राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन चुका है l आज की युवा पीढ़ी बुरी तरह इसकी चपेट में आ चुकी है l यदि समय रहते नशाखोरी पर काबू नहीं पाया गया तो यह हमारे देश और समाज को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी l उन्होंने कहा कि नशाखोरी को रोकने का दायित्व सिर्फ पुलिस प्रशासन और सरकार का नहीं है बल्कि समाज के सभी वर्गो की सहभागिता से ही नशाखोरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जीती जा सकती है l सभी विद्यार्थियों से आव्हान किया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोस, गाँव और अपने आसपास रहने वाले हर व्यक्ति को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और यदि कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें l

4 thoughts on “राजकीय उच्च विद्यालय नाया के विद्यार्थियों ने नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली”

  1. Thank you for the sensible critique. Me & my neighbor were just preparing to do a little research on this. We got a grab a book from our local library but I think I learned more from this post. I am very glad to see such excellent information being shared freely out there.

  2. I got what you mean , regards for posting.Woh I am delighted to find this website through google. “Spare no expense to make everything as economical as possible.” by Samuel Goldwyn.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *