राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित

राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के अवसर पर आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला संख्या अधिकारी अश्वनी कुमार ने की। 
अश्वनी कुमार ने कहा कि सुविख्यात प्रो. पी.सी. महालेनोबिस की याद पर राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर सांख्यिकी क्षेत्र में प्रो. पी.सी. महालेनोबिस के योगदान पर प्रकाश डाला। 
ज़िला संख्या अधिकारी ने कहा कि आंकड़े केवल कागजी कार्यवाई नहीं अपितु एक मूल्यवान सम्पत्ति है। इसका सही उपयोग करके ही बेहतर योजनाएं बनाई जा सकती है तथा संसाधनों को सही तरीके से बांटा जा सकता है। 
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आंकड़े इकट्ठा करते समय इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें ताकि देश व प्रदेश की योजनाएं सही ढंग से बनाई जा सके। 
कार्यक्रम में आंकड़ों के महत्व, इनमें हुई गलतियों को सुधारने तथा इस जानकारी को आसानी से समझने के लिए नए तकनीकी टूल्य के उपयोग पर चर्चा की गई।

One thought on “राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित

  1. It is actually a great and useful piece of information. I’m happy that you simply shared this helpful information with us. Please stay us informed like this. Thanks for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *