मुरारीलाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, सोलन में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 

मुरारीलाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, सोलन में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल ने शिरकत की। कार्यक्रम में कर्नल संजय शांडिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कॉलेज के चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने कई रंगारंग और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने एक लघु नाटिका  के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल ने अपने संबोधन में नशा मुक्ति पर जोर दिया 

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सों के अमूल्य योगदान की तारीफ की और कहा कि मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है।  कॉलेज  निदेशक अंकित गुप्ता, निमित्त गुप्ता और कॉलेज प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी अतिथियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *