राजकीय गर्ल्स स्कूल सोलन में मेगा पेटीएम अभ्यास ऐप का किया गया  शुभारंभ——

सोलन। राजकीय गर्ल्स स्कूल सोलन में आज जिला स्तरीय मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिमला से ‘अभ्यास’ मोबाइल ऐप के लाइव लॉन्च से जुड़ना रहा। यह ऐप खासतौर पर बच्चों की पढ़ाई को लेकर तैयार किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को प्रश्न दिए जाएंगे और वे उन्हें मोबाइल पर हल करेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे और बच्चों की पढ़ाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

स्कूल की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए थे कि इस पीटीएम में अधिक से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो, ताकि वे अपने बच्चों का ‘अभ्यास’ ऐप पर पंजीकरण करवा सकें। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह ऐप कितना लाभकारी होगा, इसका पता इसके प्रयोग के बाद ही चल पाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कक्षा में मिलने वाली पारंपरिक शिक्षा का अपना विशेष महत्व है, और डिजिटल माध्यम उसका विकल्प नहीं हो सकते।

One thought on “राजकीय गर्ल्स स्कूल सोलन में मेगा पेटीएम अभ्यास ऐप का किया गया  शुभारंभ——”

  1. We’re a group of volunteers and starting a new scheme in our community. Your website provided us with valuable information to work on. You’ve done an impressive job and our entire community will be grateful to you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *