प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत विजन के तहत महिला मोर्चा सोलन द्वारा महिलाओं का सम्मान करते हुए.. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहरी मंडल अध्यक्ष प्रिया कंबोज

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहरी मंडल, सोलन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सशक्त एवं संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित करने हेतु एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा शहरी मंडल, सोलन की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया कंबोज जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आज लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्धारक बन रही हैं। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वावलंबन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देना भाजपा की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा है, और महिला मोर्चा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम उन लोगों को भी जवाब है जो महिला सशक्तिकरण को केवल भाषणों तक सीमित रखते हैं।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका अग्रवाल,जिला महामंत्री श्रीमती विशाखा,  महिला मोर्चा शहरी मंडल महामंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा,उपाध्यक्ष श्रीमती सविता भल्ला, उपाध्यक्ष श्रीमती आरती ,उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति ठाकुर ,तथा महिला मोर्चा की अन्य सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी थे।

कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मसम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम पूरे जोश, उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *