Skip to content
- Home
- Case FIR No. 02/2026 dated 05-01-2026 U/S 21,29 NDPS Act PS Kasauli.दिनांक 05-01-2026 को पुलिस थाना कसौली की टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि धीरज व कुनाल नामक दो युवक एक स्कूटी पर गडखल से ब्रुरारी की ओर जा रहे हैं, जिनके पास भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन है तथा वे गडखल व कसौली क्षेत्र में युवाओं को चिट्टा/हेरोइन बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को स्कूटी सहित काबू किया गया। पूछताछ पर उनकी पहचान धीरज कुमार पुत्र श्री बाल किशन, निवासी गाँव कवाली खडोग, डाकखाना कंडा, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष, तथा कुनाल पुत्र श्री सूर्यपाल, निवासी गाँव सिहारडी चमारा, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई । दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹2350/- नकद बरामद किए गए, जिस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कसौली में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि आरोपी धीरज कुमार के विरुद्ध चिट्टा तस्करी से संबंधित 04 मामले पूर्व में दर्ज हैं, जिनमें से 03 मामले पुलिस थाना धर्मपुर तथा 01 मामला पुलिस थाना कसौली में पंजीकृत है जिनमे कुल 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । दूसरे आरोपी कुनाल के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर इसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का एक मामला दर्ज है जिसमे उसके कब्जा से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । मामले में जांच जारी है।