सोलन पुलिस ने बस में सवार युवक केकब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड परिवहन की एक बस को रोका, जो चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की उम्र 30 साल है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।
आरोपी को आज कोर्ट मे पेश किया जायेगा पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है की उसके उपर कोई अपराधीक मामला दर्ज तो नही है

