प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आपदा में हिमाचाल का हाथ थामने के लिए मोदी जी का आभार: अनुराग सिंह ठाकुर

मोदी जी द्वारा ₹1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता हिमाचल के ज़ख्मों पर मरहम: अनुराग सिंह ठाकुर

9 सितंबर 2025, हिमाचल प्रदेश : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को हिमाचल के ज़ख्मों पर मरहम स्वरूप बताते हुए आपदा में हिमाचल का हाथ थामने के लिए मोदी जी का आभार प्रकट किया है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी का हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह है व मोदी जी सदा हिमाचल के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा देवभूमि हिमाचल के गगल एयरपोर्ट पर प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख साझा कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट करने से आपदा पीड़ितों के मनोबल को बढ़ाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित हिमाचल प्रदेश के ज़ख्मों पर मरहम स्वरूप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देना देवभूमि के प्रति उनके अगाध प्रेम का परिचायक है। मोदी जी ने हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर इस प्रकृति जनित आपदा के पीड़ितों को ढाँढस भी बँधाया। दुःख की इस घड़ी में मोदी जी का हिमाचल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना हमारे लिए हमारे लिए एक बड़ा संबल है। आपदा में हिमाचाल का हाथ थामने के लिए आभार माननीय प्रधानमंत्री जी।

पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता, नड्डा ने पीएम का किया धन्यवाद

शिमला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया एवं आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
देवभूमि में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता देने के साथ ही प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50,000 रु की अनुग्रह राशि प्रदान करने का ऐलान किया। पीएम किसान सम्मान निधि और एसडीआरएफ की दूसरी किस्त का अग्रिम भुगतान किया जाएगा, आपदा में नुकसानग्रस्त घरों का पीएम आवास योजना के तहत पुनर्निर्माण और मरम्मत, समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को सहायता, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार और वर्षा जल के संग्रहण व भंडारण के लिए जल संचयन संरचनाओं का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कदम देवभूमि की जनता को संबल प्रदान करेंगे।हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के साथ संकट की इस विकट घड़ी में मोदी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस विपरीत परिस्थिति में हरसंभव मदद के लिए देवभूमि के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा के धर्मशाला में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *