डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के वानिकी महाविद्यालय एवं औद्यानिकी महाविद्यालय के 196 स्वयंसेवकों के लिए दो सात-दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
वानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एन.एस.एस. शिविर का आयोजन नौणी पंचायत में किया गया, जबकि औद्यानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शमरोड पंचायत में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामुदायिक सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना था। शिविरों के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, ट्रेकिंग…

