युवाओं के जीवन को सही दिशा प्रदान करने में खेल महत्वपूर्ण – विक्रमादित्य सिंह

युवाओं के जीवन को सही दिशा प्रदान करने में खेल महत्वपूर्ण – विक्रमादित्य सिंहराजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल ओपन ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ नशे से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विक्रमादित्य सिंह आज सोलन के कुमारहट्टी में तृतीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल ओपन ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित खिलाड़ियों व अन्य को संबोधित कर रहे थे।
चार दिवसीय तृतीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल ओपन ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग के 537 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए खेल, योग व व्यायाम अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन को सही दिशा प्रदान करने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से युवाओं को जहां स्वस्थ शरीर की प्राप्ति होती है वहीं अनुशासन व आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने व खेल-कूद गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में खेल व योग के माध्यम से तनाव को भी कम किया जा सकता है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण लोक निर्माण विभाग को लगभग 4500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की क्षतिग्रस्त अधोसंरचना को चरणवद्ध तरीके से ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण पर्यटकों की संख्या में जो कमी आई थी वह अब धीरे-धीरे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली पुरस्कार राशि 03 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 05 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर पुरस्कार राशि 02 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 03 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर पुरस्कार राशि को एक करोड़ रुपए से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपए की गई है। उन्होंने कहा कि एशियन खेलों और राष्ट्र मण्डल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की गई है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों से अधिक से अधिक जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार यथासम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाईट मनी में वृद्धि की है। प्रारम्भिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाले खेलों में भाग लेने के लिए 250 रुपए प्रतिदिन, अन्य सभी खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाले खेलों में भाग लेने पर 400 रुपए प्रतिदिन तथा प्रदेश से बाहर होने वाले खेलों में भाग लेने पर 500 रुपए प्रतिदिन देने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा, ज़िला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, कुमारहट्टी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक रमेश चौहान, सदस्य बी.के. जोशी, ज्ञान अग्रवाल, रूपलाल ठाकुर, रवि शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश मेहता, विजय अग्रवाल, संदीप शर्मा, मोहन मेहता, विकास काल्टा, समाज सेवी डॉ. विनोद कपिल, उप पुलिस अधीक्षक परवाणू मेहर पंवार, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित थे।

3 thoughts on “युवाओं के जीवन को सही दिशा प्रदान करने में खेल महत्वपूर्ण – विक्रमादित्य सिंह

  1. I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this blog. I am hoping the same high-grade web site post from you in the upcoming also. In fact your creative writing skills has encouraged me to get my own site now. Really the blogging is spreading its wings fast. Your write up is a good example of it.

  2. Hi, Neat post. There’s a problem with your web site in internet explorer, would test this… IE still is the market leader and a good portion of people will miss your great writing because of this problem.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *