ज़िला में 30 सितम्बर तक ‘मध्यस्ता राष्ट्र के लिए अभियान

सोलन दिनांक 10.07.2025

सोलन ज़िला के सभी न्यायालयों में 30 सितम्बर, 2025 तक ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान’ कार्यान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि 90 दिन तक कार्यान्वित किया जा रहा। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में कार्यान्वित किया जा रहा है। यह अभियान प्रथम जुलाई, 2025 से चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विवाह सम्बन्धित पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान मामले, घरेलू हिंसा मामले, चैक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, श्रम वसूली के मामले, विभाजन व बेदखली के मुकद्दमे, भूमि अधिग्रहण मामले और अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों का निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि अभियान जनता को विवादों के वैकल्पिक समाधान की दिशा में प्रेरित करने और काफी समय से लंबित मामलों का निपटारा सुनिश्चित बनाना की दिशा में कार्य कर रहा है।


आकांक्षा डोगरा ने कहा कि मध्यस्थता एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पक्षकारों के मध्य एक प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति से विवाद को सुलझाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली होती है।
उन्होंने ज़िलावासियों से आग्रह किया कि ‘मध्यस्था राष्ट्र के लिए अभियान’ का लाभ उठाएं और लम्बित विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया को अपनाएं।

3 thoughts on “ज़िला में 30 सितम्बर तक ‘मध्यस्ता राष्ट्र के लिए अभियान

  1. I think this is one of the most important info for me. And i am glad reading your article. But wanna remark on few general things, The site style is perfect, the articles is really nice :D. Good job, cheers

  2. you’re really a good webmaster. The site loading speed is incredible. It seems that you are doing any unique trick. Moreover, The contents are masterpiece. you’ve done a great job on this topic!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *