नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मुख्यालय में जश्न

“अभी तो महाराष्ट्र झांकी है, बंगाल और हिमाचल की अब बारी है” के लगे गगनभेदी नारे

शिमला।
नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भाजपा मुख्यालय में जोरदार उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लड्डू वितरण किया गया और कार्यकर्ताओं ने जोश व उत्साह के साथ नारे लगाए— “अभी तो महाराष्ट्र झांकी है, बंगाल और हिमाचल की अब बारी है।” पूरे परिसर में उत्साह और विजय का माहौल देखने को मिला।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार और संजीव कटवाल ने नगर निगम चुनावों में मिली इस बड़ी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर भाजपा सचिव तिलक राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, कार्यालय सचिव प्रेम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिला जनादेश इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा के नेतृत्व और विकास के मॉडल पर भरोसा कर रही है। यह जीत आने वाले समय में बंगाल और हिमाचल जैसे राज्यों में भी भाजपा की मजबूत उपस्थिति का संकेत है।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई जाएगी।

4 thoughts on “नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मुख्यालय में जश्न

  1. I loved as much as you will receive carried out right here. The sketch is attractive, your authored material stylish. nonetheless, you command get got an nervousness over that you wish be delivering the following. unwell unquestionably come further formerly again as exactly the same nearly a lot often inside case you shield this hike.

  2. Thanks , I have recently been searching for info about this subject for ages and yours is the best I’ve discovered so far. But, what about the conclusion? Are you sure about the source?

  3. I’ve been absent for some time, but now I remember why I used to love this website. Thanks , I’ll try and check back more frequently. How frequently you update your site?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *