डॉ. राजीव सैजल के पूज्य पिताजी सतगुर दास जी के निधन पर भाजपा नेतृत्व ने व्यक्त किया शोक
शिमला में पूर्णहृद्रोध से हुआ निधन, अंतिम संस्कार आज कुमारहट्टी में
शिमला। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. राजीव सैजल के पूज्य पिताजी सतगुर दास जी का आज शिमला में पूर्णहृद्रोध के कारण दुखद निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में शोक की लहर है।
इस दुखद अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, हर्ष महाजन, कंगना रनौत तथा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा नेतृत्व ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
दिवंगत सतगुर दास जी की अंतिम शव यात्रा आज दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान जीरो प्वाइंट (लोहांजी), कुमारहट्टी से मोक्षधाम सेरी (नजदीक गांधीग्राम) तक निकाली जाएगी। दाह संस्कार दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।


It is really a great and helpful piece of information. I’m glad that you shared this useful info with us. Please keep us informed like this. Thank you for sharing.
Hi, i think that i saw you visited my site thus i came to “return the favor”.I am attempting to find things to enhance my website!I suppose its ok to use a few of your ideas!!
Thank you for every other excellent article. The place else may just anyone get that type of info in such a perfect way of writing? I have a presentation next week, and I am on the search for such information.
Great post. I am facing a couple of these problems.
I was just searching for this info for a while. After 6 hours of continuous Googleing, at last I got it in your site. I wonder what is the lack of Google strategy that don’t rank this type of informative sites in top of the list. Generally the top websites are full of garbage.