चिट्टा मुक्त हिमाचल और स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन और एन.जी.ओ शिक्षा क्रांति सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आज यहां नगर निगम सोलन के हॉल में चिट्टा मुक्त हिमाचल और स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर उषा शर्मा मुख्य अतिथि तथा निगम की आयुक्त एकता कापटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने स्वच्छता एव स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशे से बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होेंने युवाओं में चिट्टा की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है और इस दिशा में जन-जन को सहयोगी बनना होगा।
महापौर उषा शर्मा ने कार्यशाला में स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने नगर निगम सोलन क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने शिक्षा क्रांति एन.जी.ओ. के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जन-भागीदारी से ही सोलन को साफ-सुथरा और हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।
शिक्षा क्रांति संस्था के अध्यक्ष सत्यन ने सभी से खुले में कचरा न फेंकने और किसी भी प्रकार के कूड़े कचरे को न जलाने का आग्रह किया।
कार्यशाला में शिक्षा क्रांति के लगभग 20 स्वच्छताग्रही और सोलन नगर निगम के 150 सफाई कर्मियों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर स्वच्छता और नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10 स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन, डॉ. शालिनी पुरी, स्वास्थ्य शिक्षिका पद्मनी नेगी, समन्वयक राधा चौहान, शिक्षा क्रांति से ऊषा शर्मा, कमल शर्मा, अजय जैन, कुशल शर्मा, दीप राम चौहान, प्रताप शर्मा, महक, मुस्कान, राहुल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *