“हिमाचल में कानून नहीं, गुंडाराज—देश का अपमान करने वालों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण” : राकेश जमवाल

“दिल्ली पुलिस को ही हिरासत में लेना ‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, कानून व्यवस्था की विफलता”

शिमला: भाजपा प्रदेश मुख्यप्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने एआई समिट में हुए प्रदर्शन प्रकरण में दिल्ली पुलिस द्वारा रोहड़ू के तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की गिरफ्तारी तथा उसके बाद धर्मपुर (सोलन) में हिमाचल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अभूतपूर्व स्थिति है कि देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस के जवानों को ही हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जमवाल ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक राज्य की पुलिस ने दूसरे राज्य की पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में इस प्रकार हस्तक्षेप किया हो। इसे “व्यवस्था परिवर्तन” बताना प्रदेश की जनता के साथ मज़ाक है। यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि “गुंडाराज” चल रहा है, जहाँ कांग्रेस से जुड़े लोगों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि देश के सम्मान के विरुद्ध आचरण करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है और उन्हें कानूनी कार्रवाई से बचाने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा मुख्यप्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। एक ओर वह राष्ट्रवाद और संविधान की बातें करती है, दूसरी ओर देश के अपमान में शामिल तत्वों को संरक्षण देती है। यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि किसके आदेश पर और किस दबाव में यह कार्रवाई की गई।
राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को इसका जवाब देना होगा। भाजपा कानून के शासन, राष्ट्रीय सम्मान और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

4 thoughts on ““हिमाचल में कानून नहीं, गुंडाराज—देश का अपमान करने वालों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण” : राकेश जमवाल”

  1. Excellent post. I was checking continuously this blog and I am inspired! Very helpful info particularly the last phase 🙂 I maintain such information a lot. I used to be looking for this particular info for a long time. Thank you and good luck.

  2. Attractive section of content. I just stumbled upon your web site and in accession capital to assert that I acquire in fact enjoyed account your blog posts. Any way I’ll be subscribing to your augment and even I achievement you access consistently quickly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *