नगर निगम सोलन के लिए कुल 34147 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग – मनमोहन शर्मा
17274 पुरुष, 16872 महिला तथा एक अन्य मतदाता
वार्ड नम्बर 6, वार्ड नम्बर 10 तथा वार्ड नम्बर 12 में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
06 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित
शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में कुल 34147 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
कुल मतदाताओं में से 17274 पुरुष, 16872 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निगम सोलन में मतदान के लिए कुल 36 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट वार्ड में कुल 2283 मतदाता हैं। इनमें 1153 पुरुष व 1130 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट वार्ड में मतदान के लिए दो मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय देहूंघाट में कुल 959 तथा ज़िला रोज़गार कार्यालय देहूंघाट में 1324 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड में कुल 2999 मतदाता हैं। इनमें 1513 पुरुष व 1486 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड में मतदान के लिए दो मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। ज़िला परिषद भवन सपरुन में कुल 1383 तथा नया बस अड्डा सोलन के समीप स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय में कुल 1616 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड में कुल 1623 मतदाता हैं। इनमें 816 पुरुष व 807 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड में मतदान के लिए दो मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। मॉल रोड़ स्थित उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय में कुल 341 तथा गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कथेड़ में कुल 1282 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में कुल 1799 मतदाता हैं। इनमें 939 पुरुष व 860 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में मतदान के लिए 03 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। चम्बाघाट स्थित उप निदेशक उद्यान विभाग कार्यालय में कुल 861, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा में कुल 450 तथा चम्बाघाट स्थित उप निदेशक कृषि में कुल 488 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड में कुल 1221 मतदाता हैं। इनमें 632 पुरुष व 589 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 911 तथा सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन-II (पश्चिमी भाग) में कुल 310 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड में कुल 1913 मतदाता हैं। इनमें 952 पुरुष व 961 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। नगर निगम कार्यालय सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 939 तथा नगर निगम कार्यालय सोलन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 974 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो मैदान वार्ड में कुल 1948 मतदाता हैं। इनमें 998 पुरुष व 950 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो मैदान वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पुंज विला, सोलन में कुल 956 तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय सोलन में कुल 992 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड़ वार्ड में कुल 2418 मतदाता हैं। इनमें 1252 पुरुष व 551 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड़ वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सनातन धर्म, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, गंज बाज़ार, सोलन में कुल 1867 तथा जौणाजी रोड़ स्थित पंचायत घर सेरी में कुल 551 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में कुल 1882 मतदाता हैं। इनमें 951 पुरुष तथा 931 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पुराना कचहरी रोड़ सोलन स्थित अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, तृतीय वृत कार्यालय में कुल 913 तथा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में कुल 969 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में कुल 1929 मतदाता हैं। इनमें 955 पुरुष तथा 974 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन में कुल 1045 तथा फोरेस्ट रोड़ स्थित ज़िला वनमण्डाधिकारी कार्यालय में 884 मतदाता मतदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में कुल 2217 मतदाता हैं। इनमें 1108 पुरुष, 1108 महिला तथा 01 अन्य मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 1024 तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 1193 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड में कुल 2009 मतदाता हैं। इनमें 1001 पुरुष तथा 1008 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पुराना उपायुक्त कार्यालय-1 (पूर्वी भाग) में कुल 1187 तथा पुराना उपायुक्त कार्यालय- II (पश्चिमी भाग) में कुल 822 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में कुल 1669 मतदाता हैं। इनमें 849 पुरुष तथा 820 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में मतदाता के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 1228 तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 441 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में कुल 1633 मतदाता हैं। इनमें 807 पुरुष तथा 826 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में मतदाता के लिए कुल 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-1 (रबौण) स्थित जल शक्ति विभाग कार्यालय में कुल 947 तथा सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग में कुल 686 मतदाता मतदान करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड में कुल 1684 मतदाता हैं। इनमें 862 पुरुष तथा 822 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड में मतदाताओं के लिए कुल 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। बॉयज हॉस्टल डिग्री कॉलेज सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 861 तथा बॉयज हॉस्टल डिग्री कॉलेज सोलन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 823 मतदाता मतदान करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में कुल 2008 मतदाता हैं। इनमें 1024 पुरुष तथा 984 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में मतदाताओं के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रबौण में कुल 1206 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आंजी में कुल 802 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड में कुल 2912 मतदाता हैं। इनमें 1462 पुरुष तथा 1450 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड में मतदाताओं के लिए 03 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल पति कथेड़ में कुल 1000, एम.एस.एम.ई. (विकास संस्थान चम्बाघाट, सोलन) कार्यालय में कुल 1358 तथा पंचायत घर बसाल में कुल 554 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए स्थापित 36 मतदान केन्द्रों में से 06 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इनमें वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा मतदान केन्द्र, वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड का राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पुंज विला, सोलन, वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड के दोनों मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन, सोलन (पूर्वी भाग-1) तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन, सोलन (पश्चिमी भाग-II), वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल पति कथेड़ तथा पंचायत घर बसाल के मतदान केन्द्र को संवेदनशील मतदान केन्द्र की श्रेणी में रखा गया है।

