मुख्यमन्त्री 30 जुलाई को सोलन के प्रवास पर
मुख्यमन्त्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 30 जुलाई, 2026 को जिला सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
मुख्यमन्त्री 30 जुलाई, 2026 को सोलन के कण्डाघाट उपमण्डल के क्यारीघाट स्थित प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल मेघदूत से प्रातः 10.30 बजे हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड का शुभारम्भ तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई इलेक्ट्रिक बसों को विधिवत लोकार्पित करेंगे ।

