हिमाचल की जूनियर व सीनियर “सी” टीम विजयवाड़ा रवाना

हिमाचल प्रदेश की जूनियर एवं सीनियर सी योगासन खेल टीम छठी राष्ट्रीय स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हमीरपुर से विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता “योगासन भारत” द्वारा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के राज्य सचिव डॉ. विवेक सूद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से कुल 13 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 11 खिलाड़ी जूनियर वर्ग (14 से 18 आयु वर्ग) तथा 2 खिलाड़ी सीनियर सी वर्ग (45 से 55 आयु वर्ग) से चयनित हुए हैं।

टीम के साथ फीमेल कोच के रूप में संतोष ठाकुर (कुल्लू) तथा मेल कोच के रूप में ध्यान चंद भंडारी (शिमला) को जिम्मेदारी दी गई है। खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग से यशोवर्धन अत्री, निधि डोगरा, वंशिका ठाकुर (हमीरपुर), देवाशीष शौरी (कुल्लू), सिया शर्मा (सोलन), हार्दिक (मंडी), हरप्रीत कौर (ऊना), आनंद, अक्षित और साक्षी (सिरमौर), त्र्यंबक तिवारी (कांगड़ा) शामिल हैं। वहीं सीनियर सी वर्ग में रमेश कुमार (मंडी) और संतोष ठाकुर (कुल्लू) ने जगह बनाई है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनोद ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ एक मात्र ऐसी संस्था है जिसे योगासन भारत से मान्यता प्राप्त है। “योगासन भारत” को भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है और भारतीय ओलंपिक संघ का सदस्य भी है।

हमीरपुर जिला योगासन खेल संघ की अध्यक्ष स्वाति शर्मा वा सेक्रेट्री अजय शर्मा ने को टीम हमीरपुर से रवाना किया ।
हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ वा जिला योगासना खेल संघ सोलन के उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा वा सेक्रेट्री सतीश शर्मा ने कहा कि ये हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे हिमाचल के योगासन प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर पदक हासिल करने में कामयाब होंगे ।

3 thoughts on “हिमाचल की जूनियर व सीनियर “सी” टीम विजयवाड़ा रवाना

  1. Having read this I thought it was very informative. I appreciate you taking the time and effort to put this article together. I once again find myself spending way to much time both reading and commenting. But so what, it was still worth it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *