डॉ. शांडिल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विभूतियों को किया सम्मानित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज 79वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने नालागढ़ उपमण्डल की छोटे साहिबज़ादे वेल्फेयर सोसायटी रेडू के अध्यक्ष नरिन्द्र सिंह को बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर आयोजित करने, गरीब परिवारों की लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और लंगर सेवा के माध्यम से ज़रूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने एक्ट हयूमेन फाउंडेशन की अध्यक्ष हर्लिन कौर को दिव्यांगजन के सशक्तिकरण एवं पुनर्वास, बच्चों के कल्याण एवं शिक्षा, जन सुरक्षा एवं साईबर सुरक्षा जागरूकता, सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क को दिव्यांगजन की सुविधा के अनुरूप रीडिज़ाइन करने सहित राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की मुरम्मत के लिए सम्मानित किया। उनकी अनुपस्थिति में फाउंडेशन के हिमाचल समन्वयक ने यह सम्मान प्राप्त किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्र पनूह में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कुमारी को अपने सर्वेक्षण क्षेत्र में 17 बच्चों की वृद्धि का समुचित अनुश्रवण करने, सर्वे क्षेत्र में कोई भी कुपोषित बच्चा न पाए जाने और पोषण वाटिका विकसित कर इसे राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त करवाने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने सोलन सपरून निवासी कुमारी रमनीक अटल को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 8.99 सी.जी.पी.ए. स्कोर के साथ प्रदेश में बी.ए. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने ग्राम राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत प्रतीक शर्मा को राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों में विशिष्टता, निर्वाचन कार्यों में सराहनीय योगदान और अवैध भूमि कब्ज़ो को हटाने एवं राहत पुनर्वास के 25 मामले तैयार करने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में कबड्डी कोच के रूप में कार्यरत संजीव कुमार को अनेक खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने बी.डी.सी. सदस्य देवेन्द्र शर्मा को ग्राम पंचायत शडियाना को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाने के लिए घर-घर जाकर प्रयास करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में कार्यरत विधि अधिकारी मनोज चौहान को सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय सहित अन्य अदालतों में स्पष्ट, वैध एवं प्रासंगिक उत्तर एवं प्रति शपथ पत्र प्रस्तुत करने की दिशा में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने महिला पुलिस थाना प्रभारी सोलन निरीक्षक कविता को महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित 26 मामलों में त्वरित कार्यवाही कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और निर्धारित अवधि में अन्वेषण पूर्ण कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना प्रभारी कुनिहार निरीक्षक मोती सिंह को पूर्व में थाना प्रभारी दाड़लाघाट के रूप में प्रभावी निवारक कार्यवाही करने और अपने अधिकार क्षेत्र में चोरी तथा सेंधमारी की घटनाओं को शून्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने थाना प्रभारी अर्की निरीक्षक राजिन्द्र सिंह को अपने अधिकार क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, चोरी तथा गृह भेदन के सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने तथा शत प्रतिशत मामलों के सफलतापूर्वक निवारण के लिए सम्मानित किया।

डॉ. शांडिल ने थाना प्रभारी धर्मपुर उप निरीक्षक दलीप सिंह को एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत 06 मामलों में 3.82 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने एवं अन्य मामलों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने सुरक्षा शाखा सोलन के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार को समय-समय पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने तथा विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्तियों के कार्यक्रमों के सफल निर्वहन के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने महिला पुलिस थाना सोलन में तैनात मुख्य आरक्षी अमित कटोच को वर्ष 2021 से वर्ष 2025 के मध्य 62 गुमशुदा बच्चों को सफलतापूर्वक खोजकर उनके परिजनों को सौंपने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने ज़िला पुलिस नियंत्रण कक्ष सोलन में शिफ्ट वी.एच.एफ. ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मुख्य आरक्षी विकास शर्मा को अति विशिष्ट एवं विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के समय उचित संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया।
सैनिक कल्याण मंत्री ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में तैनात मानक सहायक उप निरीक्षक गोपाल शर्मा को दाड़लाघाट क्षेत्र में अति विशिष्ट एवं विशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन तथा यात्रा के दौरान पायलट एवं एस्कॉर्ट ड्यूटी के सफल निर्वहन के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस थाना कुनिहार में मानक मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात अमर सिंह को आबकारी एवं एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत खुफिया स्त्रोत कायम करने तथा विभिन्न मामले पंजीकृत करने के लिए सम्मानित किया।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ए.पी.एम.सी. सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, डॉ. शांडिल के सुपुत्र सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर, रमेश ठाकुर, शिव कुमार, मोहन मेहता अजय वर्मा, जगमोहन मल्होत्रा, विकास काल्टा, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, ज़िला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

3 thoughts on “डॉ. शांडिल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विभूतियों को किया सम्मानित

  1. This design is wicked! You obviously know how to keep a reader amused. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own blog (well, almost…HaHa!) Fantastic job. I really loved what you had to say, and more than that, how you presented it. Too cool!

  2. fantastic post, very informative. I wonder why the other specialists of this sector do not notice this. You should continue your writing. I am confident, you’ve a huge readers’ base already!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *