हमारे लिए सौभाग्य कि देश का सबसे अनुभवी व्यक्ति, देश का प्रधानमंत्री एवं प्रधान सेवक : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज संपूर्ण भारत आजादी का महाउत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 79वां वर्ष लगा है, 15 अगस्त 1947 को लगभग 800 साल के लंबे संघर्ष के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने मुगलों, हूणों और अंग्रेजों से संघर्ष किया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूम कर हमें आजाद भारत दिया। आजादी के बाद से लेकर आज तक मेरा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि देश का सबसे अनुभवी व्यक्ति हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं प्रधान सेवक है। 25 वर्षों तक निरंतर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में भारत की सेवा करने का अवसर उस महान शख्सियत को मिला जिन्होंने भारत को एक नई दिशा देने का काम किया। मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, वह इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, रेलवे, पुलों, हवाई अड्डों के विस्तार, आवागमन के विस्तार का डिजिटल इंडिया के सवाल का क्षेत्र हो, भारत तेज गति से मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है। किसान के मामले में पैदावार के मामले में वो आत्मनिर्भरता से आगे बढ़ता हुआ दिखाई देता है। हमने विश्व के अंदर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। रक्षा के क्षेत्र के अंदर मजबूती पैदा की है। जिसके परिणाम स्वरूप ऑपरेशन सिंदूर के अंदर भारत ने दुनिया को अपने अधम्य साहस का परिचय दिया है, भारत राजनीतिक रूप से शक्तिशाली हुआ है। आर्थिक रूप से दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति बनाएं और मोदी जी ने संकल्प लिया “2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा करना।” 2027 तक भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाना। आज हम सब लोग मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के अंदर जुट जाए, यह भारत जो 1947 में आजाद हुआ, हमें आधी अधूरी आजादी मिली। पाकिस्तान हमसे अलग हुआ, ये अखंड भारत की कल्पना ये हमको पीढ़ी दर पीढ़ी अपने जेहन में रखनी होगी और विभाजन की पीड़ा को अपने बच्चों और बच्चों के बच्चों तक पहुंचाने का काम करते रहना होगा ताकि आने वाले समय में पुनः एक बार भारत विश्व गुरु के स्थान के ऊपर पहुंचे। एक बार फिर मैं देशवासियों को, प्रदेशवासियों को, सिरमौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल धारटी के धौण, माता कटासन, बनकला और विक्रमबाग में स्वंतत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ स्वतंत्रता सेनानियों एवं बलिदानियों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके उपरांत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल धारटी के तहत धौण और जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।


I enjoy the efforts you have put in this, appreciate it for all the great articles.
It’s actually a nice and helpful piece of info. I’m happy that you shared this useful information with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.
Some really great articles on this site, appreciate it for contribution.
I love the efforts you have put in this, thank you for all the great blog posts.