मणिमहेश तीर्थयात्रियों के लिए चलाया गया बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

चंबा जिला प्रशासन द्वारा भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है।
इस क्रम में आज भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर एमआई-17 से भरमौर से चंबा के लिए चार उड़ानों में 64 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह अभियान दोपहर 12ः30 बजे तक चला। सुरक्षित निकाले गए सभी तीर्थयात्रियों को चंबा से नियमित अंतराल पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के माध्यम से उनके गंतव्यों के लिए निःशुल्क भेज दिया गया है। इसके साथ ही, दो शव भी भरमौर से चंबा लाए गए। दो दिन की अवधि के दौरान कुल 588 व्यक्तियों को भरमौर से चंबा तक एयरलिफ्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सफलतापूर्वक चलाए गए बचाव अभियान के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, चंबा पुलिस, होमगार्ड, गैर सरकारी संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि चंबा के लोगों ने ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना का परिचय दिया। मानवता का परिचय देते हुए लोगों ने भरमौर और रास्ते में लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान का नेतृत्व कर रहे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की भी सराहना की। राजस्व मंत्री तीर्थयात्रियों की सफलतापूर्वक वापसी सुनिश्चित करने के लिए कई दिनों से भरमौर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी स्वेच्छा से चंबा से पैदल चलकर भरमौर पहुंचे और प्रत्येक फंसे हुए यात्री को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ लोगों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है।

4 thoughts on “मणिमहेश तीर्थयात्रियों के लिए चलाया गया बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

  1. I discovered your blog site on google and check a few of your early posts. Continue to keep up the very good operate. I just additional up your RSS feed to my MSN News Reader. Seeking forward to reading more from you later on!…

  2. Hello just wanted to give you a quick heads up. The text in your article seem to be running off the screen in Ie. I’m not sure if this is a format issue or something to do with internet browser compatibility but I figured I’d post to let you know. The layout look great though! Hope you get the problem fixed soon. Kudos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *