ज़िला में 15 सितम्बर तक चलेगा भांग उखाड़ो विशेष अभियान

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नशे जैसे कुरीति की रोकथाम के लिए आमजन का सहयोग नितांत आवश्यक है ताकि नशे को समूल जड़ से मिटाया जा सके।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 05 सितम्बर से 15 सितम्बर, 2025 तक भांग उखाड़ो विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध भांग को उखाड़कर नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए विभिन्न विभागों, संस्थाओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत पुलिस, वन विभाग, पंचायती राज संस्थाओं एवं अन्य विभागों को पंचायत स्तर, नगर परिषद तथा नगर पंचायतों के अंतर्गत आने वाले कस्बों तथा दुर्गम क्षेत्रों में भांग की अवैध खेती को नष्ट करने के साथ-साथ लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

3 thoughts on “ज़िला में 15 सितम्बर तक चलेगा भांग उखाड़ो विशेष अभियान

  1. Simply desire to say your article is as astounding. The clarity to your submit is just excellent and that i could assume you’re an expert in this subject. Fine together with your permission let me to take hold of your feed to keep updated with approaching post. Thanks a million and please keep up the enjoyable work.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *