प्रारूप मतदाता सूचियों के अवलोकन के लिए विशेष ग्राम सभा बैठकें 26 सितम्बर तक
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूचियों में त्रुटियों की जांच के लिए विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूचियों में त्रुटियों की जांच के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठकों में मतदाता सूचियों का अवलोकन किया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाता सूचियों की त्रुटियों को समय पर संशोधित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में 20 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2025 तक विशेष ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 5 में दिए गए प्रावधान के अनुसार प्रारूप मतदाता सूचियों के अवलोकन के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठकें निर्धारित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सहायक आयुक्त (विकास) एवं खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर तथा खण्ड विकास अधिकारी सोलन, कण्डाघाट, पट्टा, नालागढ़ व कुनिहार को उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।


I like your writing style truly enjoying this website .
Only a smiling visitor here to share the love (:, btw outstanding design and style.
It’s really a nice and useful piece of info. I am satisfied that you shared this helpful info with us. Please stay us up to date like this. Thank you for sharing.