जूनियर रेडक्रॉस ग्रुप के लिए एक दिवसीय ‘प्राथमिक उपचार’ प्रशिक्षण शिविर आयोजित
हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं ज़िला रेडक्रॉस शाखा सोलन के संयुक्त तत्वाधान में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छावशा में जूनियर रेडक्रॉस ग्रुप के 81 छात्रों के लिए एक दिवसीय ‘प्राथमिक उपचार’ प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह जानकारी राज्य रेडक्रॉस जूनियर के समन्वयक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने दी।
वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस ग्रुप, रेडक्रॉस की एक छात्र शाखा है जो 12 से 16 वर्ष की आयु के स्कूली बच्चों के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में सेवा, स्वास्थ्य, और मैत्री की भावना को जगाना है।
उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि रेडक्रॉस की गतिविधियों से जुड़े और लोगों की सेवा जैसे पुनित कार्यों में सहभागी बनें।

राज्य रेडक्रॉस की मास्टर ट्रेनर डॉ. किमी सूद ने छात्रों व शिक्षकों को हड्डी टूटने पर प्रथम उपचार, पट्टी बांधने व सी.पी.आर. इत्यादि पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
उप अग्निशमन अधिकारी केवल जीत तंवर सहित अन्य कर्मचारियों ने छात्रों को आपात स्थिति में घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस व अस्पताल तक पहुंचाने की विभिन्न तकनीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छावशा की प्रधानाचार्य रितु, राज्य रेडक्रॉस पैटर्न लेख राज कौशिश, शिक्षक व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।


Hey there, You have done a great job. I’ll certainly digg it and individually suggest to my friends. I’m confident they’ll be benefited from this website.
Hmm is anyone else having problems with the images on this blog loading? I’m trying to find out if its a problem on my end or if it’s the blog. Any suggestions would be greatly appreciated.