हिमाचल में 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, इस वजह से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर यह कार्रवाई की गई है। मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाना अनिवार्य है, लेकिन ये स्कूल दूसरे प्रकाशकों की किताबें पढ़ा रहे थे। प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 1,400 निजी स्कूलों को हिमाचल शिक्षा बोर्ड से मान्यता दी है।हाल ही में बोर्ड ने सभी स्कूलों से बच्चों के लिए खरीदी पुस्तकों के बिल मंगवाए थे। जांच के दौरान 294 स्कूल ऐसे निकले, जिन्होंने अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदी थीं। इस पर शिक्षा बोर्ड ने सख्त फैसला लेते हुए नियमों का उल्लंघन वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी। शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, निजी स्कूलों को मान्यता देते समय एक अनुबंध के तहत यह अनिवार्य किया जाता है कि वे बोर्ड की किताबें बच्चों को पढ़ाएंगे। बावजूद इसके स्कूलों ने तय नियमों का उल्लंघन किया है।हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए भी बोर्ड की पुस्तकें पढ़ाना अनिवार्य हैं। प्रदेश के 294 स्कूल बोर्ड की ओर से जारी पाठ्यक्रम को नहीं पढ़ा रहे थे, जिसके चलते उनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। बोर्ड ने पहली बार इतनी बढ़ी संख्या में स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है।

3 thoughts on “हिमाचल में 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, इस वजह से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की कार्रवाई

  1. Hello, Neat post. There’s a problem together with your web site in web explorer, might test thisK IE nonetheless is the market leader and a good element of other folks will miss your fantastic writing because of this problem.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *