भाजपा नेता जगत सिंह नेगी पर बरसे, कहा गलत बयान देने की आदत
कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई, झूठ बोल कर जनता को ठग रही है
ऊना, भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं।कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी अति निंदनीय है। जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद की है उसको लेकर कांग्रेस मौन है और केवल मात्र झूठ बोलकर और झूठे आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी की छवि बिगड़ने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा जिस प्रकार से एक राजनीतिक दल ने झूठ बोलकर 2022 में सत्ता हासिल की थी, इस झूठ को आगे ले जाते हुए जनता को गुमराह किया और अब झूठ को बढ़ते हुए जनता को और ठगने का प्रयास कर रही है। आज हिमाचल के कोने-कोने में वर्तमान कांग्रेस सरकार की निंदा हो रही है, वह केवल एक कारण से हो रही है क्योंकि यह कांग्रेसी ठगों का टोला केवल मात्र जनता को ठगने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 4500 करोड़ का आपदा रिलीफ़ पैकेज देने की बात करी थी और उसमें से 89 करोड़ बांट कर केवल मात्र पब्लिसिटी स्टंट करने का काम कर रहे हैं। गत तीन वर्षों से दिनांक 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश सरकार को आपदा के तहत विभिन्न मदों में मु० 3 हजार 5 सौ 78 करोड़ 63 लाख रुपये प्राप्त हुए है, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा 3 हजार 247 करोड़ 64 लाख रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा मु० 330 करोड़ 99 लाख रुपये का योगदान किया गया। इससे स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकती, वैसे तो प्रदेश सरकार को केंद्र से 5215 करोड़ से अधिक की मदद आयो है। प्रदेश सरकार को तो केंद्र सरकार से दिया गया शोध संस्थान जो कि 2700 करोड़ से अधिक का है उसका भी स्मरण करना चाहिए, मदद तो बहुत आई है पर इसपर कांग्रेस ने राजनीति भी बहुत की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी की आदत है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर तरह तरह की गलत टिप्पणी कर केवल मात्र मीडिया में बने रहना। जगत सिंह नेगी को पता है कि उनके बयान निंदनीय है पर एक व्यक्ति अगर लगातार गलत बोले तो वह उसकी आदत सी बन जाती है।


I’ve been surfing online greater than 3 hours nowadays, but I never found any fascinating article like yours. It is beautiful price sufficient for me. Personally, if all site owners and bloggers made just right content material as you probably did, the web will probably be a lot more useful than ever before.