लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निवारण करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – विनोद सुल्तानपुरी
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निवारण करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। विनोद सुल्तानपुरी आज सोलन उपमण्डल की ग्राम पंचायत अन्हेच में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
विधायक ने इससे पूर्व 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत अन्हेच के कार्यालय, लगभग 03 लाख रुपए से निर्मित गांधीग्राम से धरोल संपर्क मार्ग तथा 40 लाख रुपए से निर्मित मोक्षधाम का लोकार्पण भी किया।
विनोद सुल्तानपुर ने कहा कि उपमंडल स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा एवं जन समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों के आयोजन होने आवश्यक हैं ताकि ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का हल किया जा सके।
विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए अत्यंत घातक समस्या बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार नशे के खात्मे के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विनोद सुल्तानपुरी ने विद्युत बोर्ड, जल शक्ति, लोक निर्माण, राजस्व विभाग व अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतंे सुनीं व सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत, चिट्टे की बढ़ती प्रवृति पर नाटक व गिद्दा भी प्रस्तुत किया।

ग्राम पंचायत चेवा की प्रधान सुमन लता, ग्राम पंचायत चेवा के उप प्रधान गुरदेव शर्मा, बी.डी.सी. सदस्य मंजीत सिंह तंवर, ग्राम पंचायत अन्हेच के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बड़ोग के पूर्व प्रधान हुकम चंद, कांग्रेस नेता नवीन सूद, अत्तर सिंह व शांति पुंडीर, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता गुरविंदर सिंह राणा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल, सी.डी.पी.ओ. सोलन कविता गौतम, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन सोलन सुरेंद्र राजपूत इस अवसर पर उपस्थित थे।


Some really prime posts on this site, saved to fav.
Heya! I’m at work surfing around your blog from my new apple iphone! Just wanted to say I love reading your blog and look forward to all your posts! Carry on the outstanding work!
Howdy! I could have sworn I’ve been to this blog before but after browsing through some of the post I realized it’s new to me. Nonetheless, I’m definitely happy I found it and I’ll be book-marking and checking back often!
Hello! Would you mind if I share your blog with my twitter group? There’s a lot of people that I think would really enjoy your content. Please let me know. Cheers
Aw, this was a really nice post. In idea I want to put in writing like this moreover – taking time and precise effort to make a very good article… however what can I say… I procrastinate alot and certainly not seem to get something done.