शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण रखें और आवश्यक सूचनाएं आमजन तक समय पर पहुंचाएं। मनमोहन शर्मा आज यहां शीत ऋतु की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने धर्मशाला से ऑनलाइन इन तैयारियों की जानकारी के लिए सभी उपायुक्तों से फीडबैक प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि आपदा की जानकारी देने एवं प्रबंधन के लिए किसी भी समय टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शीत ऋतु की तैयारियों एवं किसी भी सम्भावित आपदा से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें।
उन्होंने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि ज़िला के अस्पतालों व नगर निगम सोलन क्षेत्र के महत्वपूर्ण भवनों तथा स्कूलों इत्यादि का फायर सेफ्टी ऑडिट करवाएं ताकि सभी तैयारियां उचित स्तर पर सुनिश्चित बनाई जा सकें।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के कुछ क्षेत्रों में शीत ऋतु में बर्फबारी होती है और इन क्षेत्रों में सभी ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि चायल क्षेत्र में बर्फबारी के दृष्टिगत खाद्यान्न, तेल और अन्य खाद्य वस्तुओं के साथ-साथ रसोई गैस की उपलब्धतता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के अनुरूप सभी आवश्यक दवाओं का पूरे ज़िला में भण्डारण सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल का समुचित प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि विभिन्न जल स्त्रोतों के बहाव में कमी और अन्य कारणों से जलापूर्ति में आने वाले कमी के विषय में ज़िला प्रशासन को जानकारी दें। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीत ऋतु में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या पर नज़र रखें।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि चायल सहित ज़िला के सभी भागों में मुख्य मार्गों व सम्पर्क मार्गों पर आवाजाही में व्यवधान न आने दें। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में तापमान में गिरावट और अन्य कारणों से सड़कों पर पानी जमने तथा धुंध इत्यादि से दुर्घटना होने की सम्भावनाएं रहती हैं। लोक निर्माण विभाग इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शीत ऋतु के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में जे.सी.बी. मशीन एवं अन्य उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगम सोलन को निर्देश दिए कि अपने अधिकार क्षेत्र में रेन बसेरा क्रियाशील रखें ताकि आवश्यकतानुसार ज़रूरतमंद व्यक्तियों को वहां स्थान दिया जा सके।
बैठक में नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

4 thoughts on “शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित”

  1. I would like to thank you for the efforts you’ve put in writing this blog. I’m hoping the same high-grade site post from you in the upcoming also. In fact your creative writing skills has encouraged me to get my own site now. Actually the blogging is spreading its wings fast. Your write up is a good example of it.

  2. I got what you intend, thankyou for putting up.Woh I am lucky to find this website through google. “Money is the most egalitarian force in society. It confers power on whoever holds it.” by Roger Starr.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *