राजकीय प्रारम्भिक पाठशाला पुंजविला में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस आयोजित

आज राजकीय प्रारम्भिक पाठशाला पुंजविला के प्रांगण में वर्ड डिसेबिलिटी डे (अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस) का खण्ड स्तरीय आयोजन ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर सोलन हरि राम चन्देल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस आयोजन में शिक्षा खण्ड सोलन के लगभग 30 दिव्यंगजन बच्चों ने भाग लिया व इतने ही इन के अभिभावकों ने शिरकत की । बच्चों की भिन्न भिन प्रतियोगिता करवाई गईं तथा बच्चों ने इन का भरपूर आनंद उठाया इस के साथ साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया व सभी बच्चों ने इस का आनंद लिया। शिक्षा खंड अधिकारी सोलन श्री हरि राम चंदेल द्वारा जानकारी दी गई कि यह राष्ट्रीय विकलांगता दिवस हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य विकलांगता से जुड़े मुद्दों को बढ़ावा देना और विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्य समर्थन तथा शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगजनों के साथ हो रहें
भेदभाव को समाप्त करना है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजेश शर्मा पंकज मेहता, तनुजा, लता तथा राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंजविला का संपूर्ण स्टाफ तथा इस पाठशाला में कार्यरत एम डी एम वर्कर एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का पूरे स्टाफ का योगदान रहा कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा निवृत खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोहर लाल कौशल भी उपस्थित रहे। अन्त में सभी बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया तथा सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी गई।

2 thoughts on “राजकीय प्रारम्भिक पाठशाला पुंजविला में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस आयोजित”

  1. I’m not sure why but this blog is loading very slow for me. Is anyone else having this problem or is it a issue on my end? I’ll check back later and see if the problem still exists.

  2. Youre so cool! I dont suppose Ive read anything like this before. So nice to find someone with some original thoughts on this subject. realy thanks for beginning this up. this website is one thing that is wanted on the net, someone with a bit originality. useful job for bringing one thing new to the internet!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *