विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी को अर्की के प्रवास पर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी, 2026 को सोलन ज़िला के अर्की के प्रवास पर आ रहे हैं।
विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी, 2026 को दोपहर 12.00 बजे अर्की के अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का जायज़ा लेंगे।

ज़िला सोलन के अर्की में गत दिवस हुई दुःखद अग्निकांड की अद्यतन जानकारी ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा साझा की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) की टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई तथा टीम ने मलबे में दबे लोगों की खोज एवं बचाव अभियान को पुनः आरम्भ किया है। इससे पूर्व राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एस.डी.आर.एफ.), अग्निशमन विभाग, पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन गत दिवस से यहां खोज एवं बचाव का कार्य कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार टीम ने मलबे से शवों के कुछ अवशेष बरामद किए हैं। खोज एवं बचाव अभियान तथा मलबे में दबे सम्भावित व्यक्तियों की तलाश सतत् जारी है।

4 thoughts on “विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी को अर्की के प्रवास पर

  1. I’d have to examine with you here. Which is not one thing I usually do! I take pleasure in reading a post that may make folks think. Additionally, thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *