मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक आयोजित

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा  समेकित बाल विकास परियोजना के तहत लक्षित वर्गों के कल्याण एवं पोषण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और ज़िला प्रशासन इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है। राहुल जैन आज यहां समेकित बाल विकास परियोजना (आई.सी.डी.एस.) के तहत ज़िला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
राहुल जैन ने कहा कि वर्तमान में आई.सी.डी.एस. के तहत 1281 आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 6,13,173 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 06 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर पोषाहार प्रदान करने में आई.सी.डी.एस. की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में 06 माह से 03 वर्ष तक आयुवर्ग के 16,699, 03 वर्ष से 06 वर्ष तक आयुवर्ग के 5,666 बच्चों और 5906 गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि पोषाहार के लिए लक्षित वर्गों को चिन्हित करने के लिए सभी स्तरों पर आपसी समन्वय से कार्य किया जाए।

राहुल जैन ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लड़कियां आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक गतिविधियों एवं सतत विकास प्रक्रिया में लड़कियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।
बैठक में अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वर्तमान में पात्र लाभार्थियों को 51 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। सोलन ज़िला में इस वर्ष अभी तक 16 पात्र लाभार्थियों को 07 लाख 90 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई है। विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 04 लाभार्थियों को 08 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 18 वर्ष तक आयुवर्ग के 1081 बच्चों को सहायता के रूप में 11 लाख 31 हजार 977 रुपए तथा 18 से 27 वर्ष तक के 61 लाभार्थियों को 04 लाख 07 हजार 98 रुपए की सहायता प्रदान की गई है। शगुन योजना के तहत 267 लाभार्थियों को 82 लाख 77 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई है।
बैठक में अवगत करवाया गया कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पात्र महिलाओं को सहायता प्रदान की जा रही है। सोलन ज़िला में बच्चों के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। वर्ष 2023-24 में जहां यह 923, वर्ष 2024-25 में यह 956 हो गया है वहीं 2025-26 में 965 तक पहुंच चुका है।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में अभी तक ग्राम पंचायत एवं खण्ड स्तर पर 56 शिविर आयोजित किए गए हैं। इस पर लगभग 1 लाख 13 हजार 547 रुपये की राशि व्यय की गई।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अनिल धौलटा, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, स्वास्थ्य विभाग से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पुरी, ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा, ज़िला बाल सरंक्षण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

5 thoughts on “मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक आयोजित

  1. I have been exploring for a bit for any high-quality articles or weblog posts on this sort of area . Exploring in Yahoo I finally stumbled upon this site. Studying this info So i’m happy to express that I have a very just right uncanny feeling I discovered just what I needed. I most definitely will make sure to do not overlook this website and give it a look on a relentless basis.

  2. Normally I do not read article on blogs, but I wish to say that this write-up very forced me to check out and do it! Your writing taste has been amazed me. Thank you, quite nice post.

  3. I have learn some just right stuff here. Certainly price bookmarking for revisiting. I surprise how a lot effort you put to create this type of magnificent informative web site.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *