अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भप्रथम अप्रैल, 2026 तक जारी रहेगी पंजीकरण प्रक्रिया
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2027 में सोलन, शिमला, सिरमौर व किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने दी।
कर्नल मनीष सिंह ने कहा कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इनकी पात्रता तथा शर्तें भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक भी दिया गया है। इस लिंक पर उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया में पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइटwww.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रथम अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार पात्र दो ट्रेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
कर्नल मनीष सिंह ने कहा कि पंजीकरण से पूर्व उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता एवं अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


Undeniably believe that which you said. Your favorite reason seemed to be at the web the easiest thing to take into accout of. I say to you, I certainly get irked even as people consider worries that they plainly don’t recognize about. You managed to hit the nail upon the highest and also outlined out the whole thing with no need side effect , people can take a signal. Will likely be back to get more. Thanks